योगी कैबिनेट का पहला विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ

योगी कैबिनेट का पहला विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ


 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सत्ता में आने के करीब ढाई साल बाद बुधवार को अपना पहला कैबिनेट विस्तार किया है. योगी सरकार के मंत्रिपरिषद का पहला बहुप्रतीक्षित विस्तार और फेरबदल का आयोजन बुधवार को लखनऊ के राजभवन में किया गया. इसमें पांच कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार व 11 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मंत्रिमंडल विस्तार में 23 नए चेहरे शामिल हुए. 5 मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार पहले सोमवार को प्रस्तावित था, लेकिन ऐन मौके पर उसे टाल दिया गया. सूत्रों के अनुसार, सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गई है. फेरबदल में कुछ मंत्रियों की छुट्टी होनी तय है, तो शपथ के बाद कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं. कैबिनेट विस्तार से पहले मंगलवार को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, अर्चना पांडे और बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इन सभी के इस्तीफों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूर कर लिया है.  शपथ लेने वाले मंत्री : - डॉ० महेंद्र सिंह- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - सुरेश राणा- राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) - भूपेंद्र सिंह चौधरी- राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) - अनिल राजभर- राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) - रामनरेश अग्निहोत्री- मंत्री - श्रीमती कमला रानी- मंत्री - डॉ० नीलकंठ तिवारी- राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) - कपिलदेव अग्रवाल- राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) - सतीश द्विवेदी- राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) - अशोक कटारिया- राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) - राम चौहान -राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) - रविन्द्र जायसवाल- राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) - अनिल शर्मा - राज्यमंत्री - महेश गुप्ता- राज्यमंत्री - आनंद स्वरूप शुक्ला - राज्यमंत्री - विजय कश्यप -राज्यमंत्री - गिर्राज सिंह धर्मेंश- राज्यमंत्री - लाखन सिंह राजपूत- राज्यमंत्री - श्रीमंती नीलिमा कटियार- राज्यमंत्री - चौधरी उदयभान सिंह- राज्यमंत्री - चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय- राज्यमंत्री - रमाशंकर सिंह पटेल- राज्यमंत्री -अजीत सिंह पाल- राज्यमंत्री।